फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: ‘सरकार किसानों को तकनीकी रूप से बना रही सक्षम’

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। उप मुख्यमंत्री दुष्यंत सिंह चौटाला ने कहा कि राज्य सरकार दीनबंधु सर छोटूराम व राजा नाहर सिंह की सोच को मूर्त रूप देते हुए जनसेवा की भावना से कार्य कर रही है। आज राज्य में शिक्षा व कृषि को आगे ले जाने की दिशा में उल्लेखनीय कदम बढ़ाए जा रहे हैं। उक्त बातें उप मुख्यमंत्री चौटाला सोमवार को रेवाड़ी शहर में नवनिर्मित जाट धर्मशाला के शुभारंभ समारोह के दौरान कहीं हैं। समारोह में उप मुख्यमंत्री ने दीनबंधु सर छोटूराम व महाराजा नाहर सिंह की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने कहा कि आज राज्य सरकार शिक्षा पर फोकस रखते हुए किसानों को भी तकनीकी रूप से सक्षम करने में भागीदारी निभा रही है। भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार के कार्यकाल में पूर्व उप प्रधानमंत्री चौ. देवीलाल के गांव के आदमी को बेहतर सुविधाओं के साथ सशक्त बनाने के सपने को साकार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अंत्योदय की भावना के साथ परिवार पहचान पत्र के अंतर्गत 1 लाख 80 हजार रुपये से कम वार्षिक आय वाले परिवारों को सरकार की योजनाओं का सीधा लाभ पहुंचाया जा रहा है। कार्यक्रम के बाद धारूहेड़ा के खंड के सरपंचों ने उपमुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर सरपंचों की डीडी पावर 20 लाख रुपये करने की मांग की।
दुष्यंत चौटाला ने यौन शोषण के आरोपों से घिरे हरियाणा के मंत्री संदीप सिंह को लेकर कहा कि सरकार की तरफ से अलग से जांच कमेटी बनाई हुई है। इस मामले की 2 जगह जांच चल रही है। इसलिए मामले में इंतजार करना होगा। जांच में सब कुछ क्लियर हो जाएगा। उन्होंने कहा कि कोई भी संगठन एक दिन में खड़ा नहीं होता। जजपा के संगठन का भी धीरे-धीरे विस्तार हो रहा है। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी ताऊ देवीलाल की सोच वाली पार्टी है।
विज्ञापन

इस अवसर पर जाट धर्मशाला के प्रधान बलबीर सिंह चौधरी, सूरत सिंह कटारिया, रणसिंह सहरावत, आजाद सिंह, बनवारी लाल, जेजेपी जिलाध्यक्ष विजय सिंह, श्याम सुंदर सभरवाल, विजय भुरथला, अमन जून व नसीब भारतीय सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
चुनाव से पहले 5100 पेंशन करेंगे
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले चुनाव से पहले हर हाल में 5100 रुपए पेंशन का वादा पूरा करेंगे। उन्होंने निजी कंपनियों में 75% युवाओं को रोजगार के सवाल पर कहा कि हम अपनी घोषणा पर पूरी तरह प्रतिबद्ध है, लेकिन मामला अभी कोर्ट में लंबित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें