फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटियों को शिक्षित व सशक्त बनाने के लिए सरकार कटिबद्ध : होशियार

विज्ञापन
विज्ञापन
कोसली। प्रदेश सरकार की ओर से बेटियों के भविष्य को सुरक्षित व उज्ज्वल रखने के लिए ‘आपकी बेटी-हमारी बेटी’ योजना चलाई जा रही है। इसके तहत बेटियों को शिक्षित करने व सशक्त बनाने के लिए आर्थिक मदद दी जाती है। योजना का उद्देश्य राज्य में बालिकाओं के जन्म के प्रति सामाजिक दृष्टिकोण में परिवर्तन लाना, कन्या भ्रूण हत्या पर रोक लगाना, लिंगानुपात में सुधार और बालिकाओं को शिक्षा के उचित अवसर प्रदान करना है। उक्त बातें एसडीएम होशियार सिंह ने कहीं हैं।
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि महिला एवं बाल विकास विभाग के माध्यम से चलाई जा रही इस योजना के तहत ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में जन्मी अनुसूचित जाति तथा बीपीएल परिवारों की पहली बेटी के जन्म पर 21 हजार रुपये और सभी वर्गों की दूसरी व तीसरी बेटी के जन्म पर 21 हजार रुपये की राशि जीवन बीमा निगम में निवेश की जाती है। एलआईसी की ओर से लाभार्थी के नाम से एक मेंबरशिप सर्टिफिकेट जारी किया जाता है। इस मेंबरशिप सर्टिफिकेट को बच्ची के वयस्क होने के बाद लगभग एक लाख रुपये मिलेगा, लेकिन उस समय लाभार्थी लड़की अविवाहित होनी चाहिए।
उन्हाेंने बताया कि योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक को सरल पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन के लिए लाभार्थी लड़की के जन्म प्रमाणपत्र की सत्यापित प्रति, परिवार पहचान पत्र संख्या, राशन कार्ड, जाति प्रमाणपत्र (केवल अनुसूचित जातियों के लिए आवश्यक है), बीपीएल कैटेगरी से जुड़े आदि दस्तावेजों की आवश्यकता होगी। योजना का लाभ लेने के लिए बेटी के जन्म के एक साल के अंदर आवेदन किया जा सकता है। इसलिए सभी पात्र लोग योजना का लाभ निश्चित समयावधि में जरूर उठाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें