फोटो : 04रेवाड़ी। जीत हासिल करने के बाद ट्रॉफी के साथ खुशी मनाते खिलाड़ी साथ में कॉलेज स्टॉफ।
संवाद न्यूज एजेंसी
कोसली। राजकीय महाविद्यालय कोसली ने स्वरांजलि कॉलेज ऑफ एजुकेशन में आयोजित अंतर महाविद्यालयीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त किया है।
इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय मीरपुर से संबद्ध महाविद्यालयों की टीमों ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। राजकीय महाविद्यालय कोसली की बैडमिंटन टीम के खिलाड़ी केशव यादव, पुनीत, विकास, आशीष, मोहित, अमन ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए महाविद्यालय के लिए दूसरा स्थान सुरक्षित किया। खेल संयोजक योगेश यादव ने कहा कि राजकीय महाविद्यालय कोसली तीन वर्षों से बैडमिंटन में बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। प्राचार्य डॉ. विवेक कुमार ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया । उन्होंने विजेता खिलाड़ियों, योगेश यादव विद्यार्थियों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। इस अवसर पर डॉक्टर लाजवंती, सुरेंद्र कुमार, रेनू रानी, प्रोफेसर ओम प्रकाश, संजीव कुमार, जसवंत उपस्थित रहे।