फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: नेटबॉल स्पर्धा में डीएवी की टीम ने जीते पदक

Sat, 28 Sep 2024 12:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 02रेवाड़ी। जीत हासिल करने के बाद खुशी जाहिर करते खिलाड़ी साथ में स्कूल स्टॉफ
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



रेवाड़ी। डीएवी राज्यस्तरीय खेल प्रतियोगिता में डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल की टीमों ने नेटबॉल प्रतियोगिता में अपने-अपने वर्ग में पदक जीते हैं।अंडर-14 वर्ग में स्कूल की लड़कियों की टीम ने स्वर्ण पदक जीता। अब उन्हें नेशनल स्तर पर खेलने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

अंडर-17 वर्ग में स्कूल की लड़कियों की टीम ने कांस्य पदक जीता। इस टीम की दो सदस्यों दीपांशी और अंजलि का नेशनल स्तर पर खेलने के लिए चयन किया गया है। अंडर-19 वर्ग में स्कूल की लड़कियों की टीम ने रजत पदक जीता। इस टीम की चार सदस्यों, गरिमा, महक, रीतिका और तमन्ना कुमारी का नेशनल स्तर पर खेलने के लिए चयन किया गया है। स्कूल प्रबंधन ने टीमों की इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त की और उन्हें भविष्य के मुकाबलों के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें