फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: मंदिरों में गोवर्धन पूजा और अन्नकूट का प्रसाद बांटा

Sun, 03 Nov 2024 01:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
रेवाड़ी। ठाकुरजी मंदिर में अन्नकूट का प्रसाद ग्रहण करते श्रद्धालु। स्रोत: मंदिर कमेटी
विज्ञापन
धारूहेड़ा। गोवर्धन पूजा के मौके पर धारूहेड़ा स्थित शिवालय और ठाकुरजी मंदिर में गोवर्धन पूजा और अन्नकूट का प्रसाद वितरित किया गया। महिला सत्संग मंडल के नेतृत्व में प्रभात फेरी भी निकाली गई। प्रभात फेरी के बाद अश्विनी शास्त्री ने कार्तिक महात्म की कथा का श्रवण कराया। मुहूर्त में भगवान श्री कृष्ण के स्वरूप भगवान गोवर्धन की वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा, अर्चना की गई।
विज्ञापन

शास्त्री ने कहा कि देवराज इंद्र के अहंकार को नष्ट करते हुए भगवान श्रीकृष्ण ने छोटी अंगुली पर गोवर्धन पर्वत को उठाकर वर्षा से ब्रजवासियों की रक्षा की। गोवर्धन पर्वत को साक्षात भगवान श्रीकृष्ण माना जाता है। शनिवार को मंदिर में गोवर्धन पर्वत का प्रतीक रूप देकर भक्त मंडली ने पूजा की। भगवान गोवर्धन को छप्पन भोग लगाया गया। इसके बाद भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें