फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: वेल्डिंग की दुकान से 3 लाख का सामान चोरी

Sat, 23 Nov 2024 12:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
धारूहेड़ा। कस्बे में स्थित एक वेल्डिंग की दुकान का ताला तोड़कर चोर तीन लाख रुपये का सामान चोरी कर ले गए। नूंह जिले के गांव निजामपुर निवासी वाहिद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने धारूहेड़ा के बास रोड पर वेल्डिंग की दुकान की है। रात को दुकान बंद कर घर चला गया था। सुबह आया तो ताला टूटा था और शटर उठा था। जांच की तो 14 पीस छज्जे की ग्रिल, एक स्टील का मेन गेट, वेल्डिंग मशीन, कटर मशीन, ड्रिल मशीन, 20 किलो का लोहे का बांट, सरिया पत्ती, एंगल पाइप आदि गायब था। पुलिस ने चोरी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें