फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: फार्म हाउस और इलेक्ट्रिक शोरूम का ताला तोड़कर लाखों का सामान चोरी

Sat, 04 Nov 2023 11:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। जिले में दो स्थानों पर चोर एक फार्म हाउस और एक इलेक्ट्रिक शोरूम का ताला तोड़कर लाखों का सामान और नकद चोरी कर ले गए। शोरूम से साढ़े 3 लाख रुपये की वायर और फार्म हाउस से सामान और 10 हजार रुपये कैश चोरी हुई। खोल व मॉडल टाउन थाना पुलिस ने चोरी का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
शहर निवासी सुमित यादव ने गढ़ी बोलनी रोड पर एक इलेक्ट्रिक सामान का शोरूम खोला है। सुमित ने बताया कि बीती रात वह शोरूम को बंद कर घर चले गए थे। सुबह दुकान पर आए तो अंदर रखा सामान बिखरा था। छत पर गए तो लोहे का दरवाजा टूटा मिला। सामान चेक किया तो कॉपर के अलावा साढ़े 3 लाख रुपये का तार नहीं था। इसकी सूचना पुलिस को दी। मॉडल टाउन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद चोरी का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दिल्ली के रोहिणी स्थित सेक्टर-6 निवासी बलराज सिंह ने रेवाड़ी के गांव लिसान में फार्म हाउस बनाया हुआ है। इस फार्म हाउस के अंदर ही मकान बना है। फार्म हाउस पर उसने माली के तौर पर राजेंद्र को रखा है। बीती रात चोरों ने मकान का लॉक तोड़ दिया और 10 हजार रुपये नकद, एसी, एलईडी, स्पीकर, पानी का आरओ व गर्म कपड़े चोरी कर ले गए। सूचना के बाद बलराज सिंह खुद दिल्ली से रेवाड़ी पहुंचे और खोल थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बलराज की शिकायत पर चोरी का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें