रेवाड़ी। गांव मालपुरा में रात के समय चोरों ने एक मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये के मोबाइल फोन व लेपटॉप सहित काफी सामान व नकदी चोरी कर लिया। दुकानदार ने अपने ही गांव के युवक पर चोरी का संदेह व्यक्त किया है। पुलिस ने चोरी का केस दर्ज करने के बाद आरोपी की तलाश शुरू कर दी।
पुलिस को दर्ज शिकायत में लोकरी निवासी अरुण ने बताया कि उसकी मालपुरा में मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान है। वह दुकान बंद करने के बाद रात को घर आ गया था। सुबह दुकान पर पहुंचा तो ताला टूटा हुआ मिला। दुकान से लैपटॉप, सात टच स्क्रीन फोन, 15 की-पैड फोन, 20 ईयर बर्ड, 40 नेक बड, ब्लू टूथ, मोबाइल वाच व करीब 10 हार रुपए गायब मिले। उसने आरोप लगाया कि उसे खुद की जांच पड़ताल करने के बाद गांव के एक युवक पर चोरी का संदेह है।