फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: शार्ट सर्किट से आग लगने से सामान जलकर राख

Thu, 29 Jun 2023 12:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। मीरपुर में एक पूर्व सैनिक के मकान में बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी आग के कारण घर का सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पीड़ित का आरोप है कि उसके घर में आग की घटना बिजली निगम की लापरवाही के कारण हुई है।
विज्ञापन

पूर्व सैनिक चंद्रकांत के घर पर मंगलवार की शाम को कोई नहीं था। चंद्रकांत के अनुसार उसके घर के पास से गुजर रही बिजली की लाइन फेस-टू-फेस हो गई, जिस कारण अधिक वोल्टेज प्रवाहित होने से उसके घर में आग लग गई। आगजनी के समय पर घर पर कोई नहीं था, जिस कारण बड़ा हादसा होने से टल गया। आग लगने के बाद गांव के लोगों ने मकान का ताला तोड़कर पानी डालते हुए आग बुझाई, परंतु तब तक घर का सारा फर्नीचर, टीवी, फ्रिज व घर में रखे लगभग 10 हजार रुपये जल गए। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पूर्व सैनिक के घर में लगी आग से हुए नुकसान की भरपाई बिजली निगम से कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें