फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: बाल भवन में कल मनाया जाएगा सुशासन दिवस

Mon, 23 Dec 2024 11:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। जिलास्तरीय सुशासन दिवस का आयोजन बाल भवन में 25 दिसंबर को मनाया जाएगा। इसको लेकर एडीसी अनुपमा अंजलि ने लघु सचिवालय के सभागार में बैठक कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कार्यक्रम की तैयारी की समीक्षा करते हुए अलग-अलग विभागों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

एडीसी ने बताया कि 25 दिसंबर को जिला मुख्यालय स्थित बाल भवन में आयोजित होने वाले जिलास्तरीय कार्यक्रम में हरियाणा के राजस्व, आपदा प्रबंधन, शहरी स्थानीय निकाय और नागरिक उड्डयन मंत्री विपुल गोयल मुख्य अतिथि होंगे। गुरुग्राम में आयोजित होने वाले राज्यस्तरीय सुशासन दिवस कार्यक्रम का प्रसारण दिखाया जाएगा। इस अवसर पर सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए संबंधित विभागाध्यक्षों को कार्यक्रम से पूर्व सभी आवश्यक तैयारियां व प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि सुशासन दिवस मनाने के लिए जिला स्तरीय कमेटी बनाई गई है। सुशासन से संबंधित बेहतरीन काम करने अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा। इसमें नकद पुरस्कार और ट्रॉफी शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रथम पुरस्कार के तौर पर 31 हजार रुपये, द्वितीय पुरस्कार के तौर पर 21 हजार रुपये और तृतीय पुरस्कार पाने वाले को 11 हजार रुपये के साथ स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें