रेवाड़ी। सोनीपत में आयोजित सीनियर स्टेट चैंपियनशिप के तहत हुई कैनोइंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी सुनीता यादव को सम्मानित किया गया। खोरी में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने सुनीता को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। केंद्रीय मंत्री ने सुनीता को आगामी राष्ट्रीय खेलों में भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर जिला प्रमुख मनोज यादव, जिला पार्षद भूपेंद्र मूंदी, सुरेंद्र जेलदार, मंच संचालक आनंद, राव अमरजीत, नरेंद्र कुमार, हेमंत आदि मौजूद थे। संवाद