फोटो: 13रेवाड़ी। महाराजा अग्रसैन की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर आरती करते अग्रवाल समाज के लोग।
रेवाड़ी। शहर के महाराजा अग्रसेन चौक पर वीरवार को महाराजा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर अग्रवाल समाज के लोगों ने महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सामूहिक रूप से आरती की। अग्रवाल समाज के प्रधान रिपुदमन गुप्ता, उपप्रधान राकेश गुप्ता एडवोकेट, सचिव राजीव अग्रवाल, सहसचिव संदीप गोयल, कोषाध्यक्ष प्रेमप्रकाश भालखी वाले, मुकेश गुप्ता, सांस्कृतिक कार्यक्रम के चेयरमैन मोना गोयल, राधेश्याम गुप्ता पूर्व प्रधान अग्रवाल सभा रेवाड़ी व विशिष्ट अतिथि बृजलाल गोयल, महावीर प्रसाद गोयल, नरेश अग्रवाल, राजेंद्र सिंहल, नीरज गोयल, जगमोहन अग्रवाल व अरुण गुप्ता मुख्य रूप से मौजूद रहे।