फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: बैग से सोने की चेन चोरी, आरोपी गिरफ्तार

Mon, 12 Jan 2026 11:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। भाड़ावास गेट चौकी पुलिस ने बाजार में 8 जनवरी को एक महिला के बैग से सोने की चेन चोरी करने के मामले में एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की गई सोने की चेन बरामद कर ली है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार महिला गांव धामलाका हाल आबाद छोटा कॉम्प्लेक्स मॉडल टाउन रेवाड़ी निवासी निर्मला है। गांव अहमदपुर पड़ताल निवासी महिला ने चेन चोरी की शिकायत थाना शहर रेवाड़ी में दर्ज करवाई थी।
शिकायत में महिला ने बताया कि वह अपनी सोने की चेन ठीक कराने के लिए रेवाड़ी बाजार आई थी। उसने चेन को पीठ पर टांगे हुए बैग में रखा हुआ था। जब वह सुनार की दुकान पर पहुंची तो बैग से सोने की चेन गायब मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता दोबारा कपड़ों की दुकान पर पहुंची, जहां सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। फुटेज में एक महिला बैग से चेन चोरी करती नजर आई। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें