रेवाड़ी। शहर के न्यू आदर्श नगर में एक घर से चोरों ने सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। वारदात के समय पीड़ित की माता अंदर कमरे में सो रही थी। पुलिस को दी शिकायत में शहर स्थित न्यू आदर्श नगर निवासी पितांबर वर्मा ने बताया कि शुक्रवार को उनकी माता घर में अकेली सो रही थी। सुबह करीब साढ़े 5 बजे जब उनकी आंख खुली तो देखा कि कमरे का दरवाजा खुला हुआ था और बक्से का ताला टूटा था। उसने बॉक्स चेक किया तो उसमें रखे सोने-चांदी के जेवरात सहित दो हजार रुपये गायब थे। मॉडल टाउन पुलिस ने शिकायत के आधार पर चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।