रेवाड़ी। कार्यक्रम में मुख्यातिथि भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली का स्वागत करते संस्था के पद
रेवाड़ी। शहर के पंजाबी धर्मशाला में हमारा परिवार संस्था के तत्वावधान में राष्ट्र भक्ति और संस्कार निर्माण कार्यक्रम नया भारत-अंध विश्वास मुक्त भारत-आत्मविश्वास युक्त भारत का आयोजन किया गया।
मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष डॉक्टर वंदना पोपली, आईएमए के जिला प्रधान डॉक्टर दीपक यादव व संस्था के संयोजक दिनेश कपूर ने कहा कि आज लड़कियां हर क्षेत्र में लोहा मनवा रही हैं। भारत विकास परिषद के संरक्षक रमेश सचदेवा, संस्था के प्रधान अरुण गुप्ता, समाजसेवी किशन लाल मेहता व प्रमुख शिक्षाविद् डॉक्टर बलबीर अग्रवाल आदि ने भी अपने विचार रखे।
महिला संयोजक शशि जुनेजा, शिक्षाविद मधु गुप्ता व समाज सेवी प्रेमलता शर्मा ने कहा कि बच्चों को रामायण व भगवद्गीता को पढ़ाये, सुनाएं। इससे परिवार का वातावरण सुखमय बन जाता है। नवीन पोपली, राजेंद्र गेरा, प्रदीप शर्मा, केएल कोहली, प्रवीण शर्मा, लक्ष्मी नारायण अग्रवाल व सत्यपाल शास्त्री को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। अतिथियों को स्वामी दयानंद, स्वामी विवेकानंद, गुरु नानक देव व लक्ष्मी माता के चित्र भेंट किए गए।