इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय की छात्राओं ने सोमवार को रोडवेज डिपो जाकर जीएम से बसों के फेरे बढ़ाने की मांग की। इससे पहले गुस्साई छात्राओं ने कुलपति कार्यालय के सामने प्रदर्शन भी किया।
प्रदर्शनकारी छात्राओं का कहना था कि छुट्टी के समय बसों की कमी के चलते कई-कई घंटे तक इंतजार करना पड़ता है। यही नहीं बस आती भी है तो वह पहले से ही भरी रहती है।
दोपहर करीब एक दर्जन के आसपास छात्राएं जीएम महीपाल सिंह से मिलने पहुंचीं। छात्राओं की समस्या सुनते हुए रोडवेज डिपो के जीएम ने पर्याप्त बस पहले से ही होने की बात कही।
इस बाबत जीएम महीपाल सिंह से बात की तो उन्होंने कहा कि स्टूडेंट की सुविधा को ध्यान में रखते हुए धारूहेड़ा के लिए भी बस चलाई जा चुकी है। इसके अलावा 28 बसें यूनिवर्सिटी चल ही रही हैं।
--------