फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहरण कर 10वीं कक्षा की छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। एक गांव निवासी व्यक्ति ने दो युवकों पर उसकी 15 वर्षीय नाबालिग बेटी का घर से अपहरण कर ले जाने और दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए नाहड़ पुलिस चौकी में शिकायत दी है। दोनों आरोपियों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस दोनों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में एक व्यक्ति ने बताया है कि उसकी 15 वर्षीय बेटी दसवीं कक्षा की छात्रा है। सोमवार की रात को उसकी बेटी घर में सो रही थी। रात को करीब एक बजे दो युवकों ने घर से उसका अपहरण कर लिया और अपने साथ ले गए। मंगलवार की तड़के छात्रा घर नहीं मिली तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। सुबह करीब सात बजे नाबालिग ने फोन कर अपने परिजनों के बताया कि वह कोसली में है। सूचना के बाद परिजन कोसली पहुंचे और छात्रा को घर ले आए। छात्रा बहुत घबराई हुई थी। घर आने के बाद छात्रा ने बताया कि दोनों युवक उसका अपहरण कर अज्ञात स्थान पर ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया। बुधवार को परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ नाहड़ चौकी पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने छात्रा का मेडिकल कराने के बाद दोनों अज्ञात युवकों के खिलाफ दुष्कर्म व पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें