फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग्य चिकित्सक से ही त्वचा का उपचार कराएं : डॉ. मंदीप

विज्ञापन
रेवाड़ी। प्रैसवार्ता करते आईएडीवीएल हरियाणा राज्य शाखा के अध्यक्ष डॉ. मंदीप भुकर व अन्य चिकित्स
विज्ञापन
- त्वचा रोग विशेषज्ञों ने प्रेस वार्ता में किया जागरूक, योग्य चिकित्सक से ही इलाज कराने की अपील
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। आईएडीवीएल के राज्य शाखा के अध्यक्ष डॉ. मंदीप भुकर ने कहा कि हाल के वर्षों में हेयर ट्रांसप्लांट, इयरलोब रिपेयर, फंगल संक्रमण का इलाज तथा अन्य सौंदर्य संबंधी त्वचा प्रक्रियाएं ऐसे लोगों द्वारा की जा रही हैं जो न तो इसके लिए विधिवत प्रशिक्षित हैं और न ही कानूनी रूप से अधिकृत। यह प्रवृत्ति स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बनती जा रही है।
इंडियन एसोसिएशन ऑफ डर्मेटोलॉजिस्ट्स, वेनेरियोलॉजिस्ट्स एंड लेप्रोलॉजिस्ट्स (आईएडीवीएल) की हरियाणा राज्य शाखा की ओर से मॉडल टाउन में एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई। उन्होंने हाल ही में सामने आए एक मामले का भी उल्लेख किया, जिसमें मुंबई की एक डॉक्टर को चेन्नई के एक होटल में इयरलोब रिपेयर सर्जरी करते हुए कथित रूप से रंगे हाथों पकड़ा गया।
विज्ञापन

यह घटना दर्शाती है कि किस प्रकार बिना उचित योग्यता और अनुमति के चिकित्सा प्रक्रियाएं की जा रही हैं। शाखा के महासचिव डॉ. दीपक शर्मा ने कहा कि जागरूकता की कमी के कारण कई मरीज अनजाने में ऐसे अयोग्य लोगों के पास इलाज कराने चले जाते हैं जिससे उनके स्वास्थ्य को गंभीर नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने आम लोगों से अपील की कि किसी भी त्वचा रोग या सौंदर्य प्रक्रिया के लिए केवल योग्य एवं पंजीकृत त्वचा विशेषज्ञ से ही परामर्श लें। इस अवसर पर शाखा की कोषाध्यक्ष डॉ. मयंका बत्रा सहित डॉ. अजीत सिंह यादव, डॉ. योगेंद्र यादव, डॉ. मनीष कुमार, डॉ. भावना भुरारिया, डॉ. अंचल सक्सेना तथा डॉ. रेखा यादव शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें