फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: ‘बनीपुर चौक पर हाईमास्ट व साल्हावास कट पर लगवाएं साइन बोर्ड’

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। एडीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने सड़क सुरक्षा कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने निर्देश दिए कि वे कोहरे के मद्देनजर यातायात को आमजन के लिए सुगम एवं सुविधाजनक बनाएं। ताकि आमजन को वाहन चलाते समय किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े और वे किसी प्रकार के हादसे व दुर्घटना का शिकार न हो। इसके साथ ही उन्होंने बनीपुर चौक पर हाईमास्ट व साल्हावास कट पर साइन बोर्ड भी लगवाने के निर्देश दिए। एडीसी सोमवार को लघु सचिवालय सभागार में डीसी अशोक कुमार गर्ग के निर्देशानुसार सड़क सुरक्षा से संबंधित बैठक को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि धुंध व कोहरे के मौसम में दृश्यता कम हो जाती है, जिससे हर समय सड़क हादसा होने का अंदेशा बना रहता है। ऐसे में अधिकारियों को चाहिए कि वे वाहन चालकों की सुविधा के लिए आवश्यक सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित करें। बनीपुर चौक पर हाई मास्ट लगवाएं। साल्हावास कट पर साइन बोर्ड, डहीना टी प्वाइंट पर स्पीड ब्रेकर, हांसाका रोड पर साइन बोर्ड लगवाएं।
उन्होंने सर्दी के मौसम में धुंध व कोहरे के दृष्टिगत वाहन चालकों से भी वाहन चलाते समय सड़क सुरक्षा के नियमों की पालना करते हुए अतिरिक्त सावधानी बरतने का आह्वान किया है। उन्होंने आमजन को धुंध के मौसम में विशेष सावधानी बरतने की अपील करते हुए कहा कि इस दौरान अति जरूरी हो तो ही य़ात्रा करें तथा ड्राइविंग से पहले मौसम के पूर्वानुमान की निगरानी करने के बाद ही गंतव्य के लिए प्रस्थान करें।
विज्ञापन

उन्होंने वाहन चालकों से अपील की है कि वे वाहनों की गति सीमा नियंत्रित रखे व मोबाइल फोन तथा म्यूजिक सिस्टम का उपयोग करने से बचें। वाहन चालक यह भी सुनिश्चित करें कि वाहनों की हेड लाइट, टेल लाइट, फॉग लाइट सहित इंडिकेटर, ब्रेक, टायर, विंडस्क्रीन वाइपर, बैटरी व कार हीटिंग सिस्टम सही तरीके से काम कर रहे हैं। इन नियमों की पालना करके हम अपनी व आमजन की जानमाल की सुरक्षा कर सकते हैं। बैठक में एसडीएम बावल संजीव कुमार, एसडीएम कोसली जयप्रकाश, एसडीएम रेवाड़ी होशियार सिंह, सचिव आरटीएम गजेंद्र सिंह, एक्सईएन लोक निर्माण विभाग आदित्य देशवाल आदि मौजूद रहे।
बैठक में अनुपस्थित एजेंसी को कारण बताओ नोटिस किए जाएं जारी : एसपी
एसपी राजेश कुमार ने कहा कि सभी संबंधित विकास एजेंसी के प्रतिनिधियों के नंबर अपडेट करें और उन्हें सडक़ सुरक्षा ग्रु्प में एड करें। उन्होंने कहा कि बैठक में अनुपस्थित एजेंसी को कारण बताओ नोटिस जारी किए जाएं। धुंध के दौरान हाईवे पर लेन बदलने व ट्रैफिक पार करने से बचें। उन्होंने कहा कि कोहरे में दृश्यता बेहद खराब होने की स्थिति में वाहन चालक सड़क पर पेंट की गई लाइन को गाइड के रूप में उपयोग करते हुए वाहन चलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें