फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: दस्तावेजों का सत्यापन कर बनाए आयुष्मान कार्ड

Sun, 13 Sep 2026 11:10 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए पहुंचे लोग। स्रोत : ग्रामीण
विज्ञापन
बावल। गांव कनुका में भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष व ग्राम पंचायत आरामनगर-कनुका के सरपंच जयवीर योगी के आवास पर आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत निशुल्क आयुष्मान कार्ड निर्माण एवं संशोधन शिविर लगाया गया। इसमें सीएससी टीम ने लाभार्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन कर कार्ड बनाए। पात्रता, आवश्यक दस्तावेज और सूचीबद्ध सरकारी व निजी अस्पतालों में मिलने वाली उपचार सुविधाओं की जानकारी दी। जयवीर योगी ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए महत्वपूर्ण योजना है। इसके तहत पात्र परिवारों को प्रतिवर्ष पांच लाख रुपये तक के उपचार की सुविधा मिलती है। सीएससी आरामनगर के ऑपरेटर विजय सिंह ने पात्र लोगों से आधार कार्ड और आधार से लिंक मोबाइल नंबर साथ लाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें