फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: दीपोत्सव व आरती के साथ गीता महोत्सव का हुआ समापन

Tue, 02 Dec 2025 12:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
बाल भवन में आयोजित गीता महोत्सव में जल रहे दीप। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। बाल भवन गीतापुरम में चल रहे तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का सोमवार को डीसी अभिषेक मीणा की उपस्थिति में संपन्न हो गया। गीतापुरम में भगवान श्रीकृष्ण के बनाए गए विशेष आरती स्थल पर 5100 दीयों की सुसज्जित दीपमाला को प्रज्ज्वलित कर समापन किया।
विज्ञापन

महोत्सव के समापन पर दीपोत्सव व भगवान श्रीकृष्ण की आरती वंदना की गई। पारितोषिक वितरण समारोह में सभी प्रतिभागियों को डीसी अभिषेक मीणा व एडीसी राहुल मोदी ने सम्मानित किया।
दोपहर कालीन सत्र में परिवार पहचान पत्र के स्टेट कोऑर्डिनेटर डॉ. सतीश खोला मुख्यातिथि के रूप पहुंचे। उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। समापन सत्र में डीसी अभिषेक मीणा ने श्रीमद्भगवदगीता पर आधारित विशेष प्रदर्शनी का अवलोकन किया, जिसमें गीता के अठारह अध्यायों का सार, महाभारत के प्रमुख प्रसंग, भगवान श्रीकृष्ण के उपदेश तथा आधुनिक जीवन में गीता के संदेश की प्रासंगिकता को प्रदर्शित किया गया।
विज्ञापन

साथ ही विभिन्न विभागों तथा सामाजिक, धार्मिक संस्थाओं द्वारा लगाए गए जनकल्याणकारी स्टॉलों का भी अवलोकन किया। उन्होंने विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए कहा कि जन कल्याणकारी योजनाओं को बहुत ही सराहनीय ढंग से प्रदर्शित किया है।
प्रदीप जेलपुरिया, सुधीर यादव व डॉ. ज्योत्सना यादव रहे गीता महोत्सव के मुख्य सूत्रधार : विभिन्न प्रतिभागियों ने अपनी कला के प्रदर्शन से दर्शकों को बांधे रखा। वहीं, प्रख्यात आर्टिस्ट प्रदीप जेलपुरिया, प्रवक्ता सुधीर यादव व कार्यवाहक प्राचार्य डाॅ. ज्योत्सना यादव ने गीता महोत्सव में मुख्य सूत्रधार की भूमिका निभाते हुए बेहतरीन मंच संचालन किया।
तीनों मंच संचालकों ने म्हारी गीता जयंती रेवाड़ी में आकै देखो जी व इसा एंडी म्हारा हरियाणा जैसे लोकगीतों से गीता महोत्सव में समा बांध दिया और दर्शकों को थिरकने पर मजबूर कर दिया।

बाल भवन में आयोजित गीता महोत्सव में जल रहे दीप। संवाद

बाल भवन में आयोजित गीता महोत्सव में जल रहे दीप। संवाद

बाल भवन में आयोजित गीता महोत्सव में जल रहे दीप। संवाद

बाल भवन में आयोजित गीता महोत्सव में जल रहे दीप। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें