फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: विद्यार्थियों को दिया अग्निशमन यंत्र का प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बीकानेर में अग्निशमन यंत्र का प्रशिक्षण दिया गया। प्राचार्य मनोज कुमार की अध्यक्षता में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में अग्निशमन अधिकारी मनोज कुमार ने विद्यार्थियों को अग्निशमन यंत्र की कार्यप्रणाली और प्रयोग करने के तरीके से अवगत कराया। उन्होंने अग्निशमन यंत्र के बारे में चर्चा करते हुए बताया कि अग्निशमन यंत्र एक हस्त चलित बेलनाकार यंत्र होता है जिसमें एक घटक होता है जिसे अग्निशमन के लिए छोड़ा जाता है। उन्होंने अग्निशमन यंत्र को आपातस्थिति में प्रयोग करने से पहले बरती जाने वाली सावधानियों से अवगत करवाते हुए प्रायोगिक तरीके से विद्यार्थियों को घटक छोड़ने का प्रशिक्षण प्रदान किया। इस अवसर पर प्रवक्ता सोमवीर यादव, पवन कुमार, अनीता रोहिल्ला, मनोज कुमार, वैभव, अध्यापक रविंद्र कुमार, मुकेश कुमार, मंजुलता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें