फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: विद्यार्थियों को एड्स से बचाव की दी जानकारी

Tue, 07 Jan 2025 11:24 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 16कृषि महाविद्यालय बावल में आयोजित सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविर में विद्
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बावल। कृषि महाविद्यालय में आयोजित सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के तीसरे दिन मुख्य अतिथि राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण परियोजना के नोडल अफसर डॉ. दीपक वर्मा ने विद्यार्थियों को एड्स से बचाव की जानकारी दी।
डॉ. वर्मा ने अपने कार्यकाल के 16 वर्षों का अनुभव स्वयंसेवकों के साथ साझा किया और एचआईवी के कारण और एवं उससे होने वाले प्रभावों के बारे में बताया। उन्होंने एड्स ग्रसित मरीजों के लिए बने कानून के बारे में वर्णन किया एवं विद्यार्थियों को चिकित्सा से जुड़े बहुत से नियमों के बारे में भी बताया। दूसरे व्याख्यान में पुरातत्व विभाग से आए कृष्ण ने स्वयंसेवकों को भारत के इतिहास के बारे में जानकारी दी एवं आग्रह किया कि भारत को जाने माने एवं भारत के बने। उन्होंने विश्व पुराण के श्लोक के मुताबिक भारत की भौगोलिक स्थिति का वर्णन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने महात्मा गांधी, जगदीश चंद्र वसु, आचार्य धर्मपाल, कौटिल्य इत्यादि की जीवन शैली बारे में बताते हुए कहा कि इन भारतीय हस्तियों ने विश्व को भारतीय मूल की संपदाएं प्रदान करने में भी अहम भूमिका निभाई है और शिक्षा की शैली को आगे बढ़ते हुए उन्होंने जीव विज्ञान, गणित, भूविज्ञान इत्यादि विषयों का जिक्र किया। चिकित्सा के क्षेत्र में सुश्रुत, चरक के अहम योगदान के बारे में बताया। इस दौरान राष्ट्रीय सेवा योजना के परियोजना अधिकारी डॉक्टर अमरजीत, डॉक्टर मुकेश कुमार उपस्थित रहे। संचालन समीर, वासु, तनीषा व अविना ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें