फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: विद्यार्थियों को व्यवसायिक कोर्स की दी जानकारी

Tue, 17 Dec 2024 11:37 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। गांव बीकानेर स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान रेवाड़ी का भ्रमण किया। इस दौरान विद्यार्थियों को व्यावसायिक कोर्स की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

प्राचार्य मनोज कुमार ने विद्यार्थियों के दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने बताया कि प्री वोकेशनल एक्सपोजर कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को विभिन्न व्यावसायिक कोर्स की जानकारी प्रदान करना है। प्राचार्य मनोज कुमार ने विद्यार्थियों के दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम प्रभारी अध्यापक मुकेश कुमार ने बताया कि हिंदी अध्यापिका मंजू लता व गणित अध्यापिका पूनम देवी की अगुवाई में विद्यार्थियों का दल रेवाड़ी स्थित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पहुंचा। प्राचार्य सुनील कुमार यादव ने विद्यार्थियों का भव्य स्वागत और अभिनंदन किया। ग्रुप इंस्ट्रक्टर, अप्रेंटिस प्लेसमेंट ऑफिसर प्रदीप यादव ने विद्यार्थियों को व्यवसायिक कोर्स, फिटर, टर्नर, वेल्डर, वायरमैन, इलेक्ट्रिक, प्लम्बर, ऑटोमोबाइल आदि की जानकारी दी और कार्यशाला का भ्रमण करवाया। उन्होंने बताया कि किसी भी ट्रेड में विद्यार्थी दसवीं कक्षा उत्तीर्ण करने के बाद एडमिशन ले सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें