फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: शूटिंग चैंपियनशिप में रेवाड़ी का प्रतिनिधित्व करेंगे गौरव

Sat, 22 Nov 2025 11:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
सम्मानित होने पर खुशी जाहिर करता गौरव। स्रोत : ग्रामीण
विज्ञापन
रेवाड़ी। विवेकानंद शूटिंग रेंज में प्रशिक्षण ले रहे खिलाड़ी गौरव (13) ने नेशनल राइफल एसोसिएशन की तरफ से भोपाल में आयोजित ऑल इंडिया ओपन शूटिंग चैंपियनशिप में बेहतर प्रदर्शन किया है। गौरव ने एयर पिस्टल इवेंट में 400 में से 357 का स्कोर प्राप्त कर नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया है। अब गौरव 11 दिसंबर से दिल्ली के डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज पर होने वाली 68वीं नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में हरियाणा का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन


गौरव के विद्यालय के सुधीर यादव ने उन्हें बधाई दी। कड़ी मेहनत, लगन और अनुशासन की प्रशंसा की व सभी छात्रों को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए निरंतर प्रयास करने और लक्ष्य प्राप्ति के लिए दृढ़ता एवं प्रतिबद्धता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। गौरव ने कहा कि वह आगे बेहतर प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करेंगे। इसके लिए वह रोज मेहनत कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें