फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस सिलेंडर फटा, दो झुलसे

Thu, 02 Oct 2014 12:15 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार देर रात गैस सिलेंडर फ टने से एक महिला सहित दो लोग घायल हो गए। दोनों घायलाें को क्षेत्र के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सिलेंडर फटने का कारण गैस लीकेज माना जा रहा है। घायलाें में एक की हालत ज्यादा गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन


डेंटल कंपनी के पास स्थित कौशिककॉलोनी में हरि सिंह परिवार के साथ रहता है। मंगलवार रात को वह खाना पका रहा था। इसी बीच गैस सिलेंडर में आग पकड़ ली। आनन-फानन में हरि सिंह ने सिलेंडर को कमरे के बाहर डाल दिया तथा आग बुझाने की कोशिश करने लगा। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला महिपाल और अन्य पड़ोसी भी सिलेंडर में लगी आग बुझाने के लिए दौड़े। आग बुझाते समय ही अचानक सिलेंडर फट गया जिससे महिपाल और इटावा के राजबीर सिंह की पत्नी सीमा घायल हो गए। दोनों को नजदीक के ही अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल महिपाल की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना पर पहुंची धारूहेड़ा पुलिस ने घायलों का बयान लेकर घटना का कारण जानने के लिए जांच शुरू कर दी है।

टीननुमा छत क्षतिग्रस्त
गैस सिलेंडर के फटने से मकान की टीननुमा छत और घर के अंदर रखा काफी सामान टूट गया। घटना में हरि सिंह व उसका मकान पूरी तरह सुरक्षित है। वहीं घायल दूसरे मकानों से हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें