नीट परीक्षा में सफलता के बाद गर्वित गुप्ता अपने परिवारजनों के साथ।स्रोत: स्वयं
- फोटो : udhampur news
रेवाड़ी। सेक्टर-3 निवासी गर्वित गुप्ता ने पहले ही प्रयास में नीट में सफलता हासिल कर परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी उपलब्धि पर परिवार, मित्रों और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है। गर्वित गुप्ता ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी माता डॉ. डिम्पल गुप्ता, पिता डॉ. पवन गुप्ता, शिक्षकों और गुरुजनों को दिया। उन्होंने कहा कि माता-पिता और गुरुजनों के मार्गदर्शन, आशीर्वाद और निरंतर मेहनत से उन्हें यह सफलता प्राप्त हुई है। उन्होंने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह भविष्य में भी पूरी मेहनत और लगन के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ेंगे। गर्वित की सफलता पर परिजनों, मित्रों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।