कबड्डी प्रतियोगिता के दौरान एकजुट पहलवान। स्रोत : ग्रामीण
खोल। गांव कुंडल में रविवार को आयोजित बाबा गोगाजी महाराज के वार्षिक मेले में कबड्डी प्रतियोगिता हुई। इसमें गढ़ला की टीम प्रथम और ढोकिया की टीम दूसरे स्थान पर रही। मेले में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
मेले में बुजुर्गों, बालक-बालिकाओं की दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, कबड्डी और कुश्ती प्रतियोगिताएं हुईं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सुनील चौहान ओढ़ी और कृष्ण पहलवान मनेठी पहुंचे।
कबड्डी प्रतियोगिता में 12 टीमों ने भाग लिया। रोमांचक मुकाबलों के दौरान खिलाड़ियों ने प्रदर्शन किया। प्रथम पुरस्कार 15 हजार, द्वितीय 11 हजार, तृतीय 3100 और चौथे स्थान की टीम को 2100 रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया। प्रतियोगिता में ईश्वर सिंह और छोटन शर्मा ने रेफरी की भूमिका निभाई।
कुश्ती प्रतियोगिता भी मेले का प्रमुख आकर्षण रही। पहलवानों के बीच 21 से 5100 रुपये तक की कुश्तियां कराई गईं। अखाड़े में पहलवानों ने दांव-पेंच दिखाए, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
लॉन्ग जंप में सावन रोहतक प्रथम और साहिल कुंडल द्वितीय रहे। हाई जंप में प्रदीप गिगलाना ने पहला तथा साहिल गिगलाना ने दूसरा स्थान हासिल किया। ओपन 800 मीटर दौड़ में सावन रोहतक प्रथम और पिंकेश बुहाना द्वितीय रहे।
लड़कियों की अंडर-14 200 मीटर दौड़ में एकता खोल प्रथम और तन्नू कुंडल द्वितीय रहीं। अंडर-17 में दिव्यांशी कासन प्रथम और काजल रोहतक द्वितीय रहीं। लड़कों की अंडर-14 200 मीटर में लवली मयान प्रथम और सन्नी मनेठी द्वितीय रहे। अंडर-17 400 मीटर में मनीष चेलावास प्रथम और अमन कुंडल द्वितीय रहे।