फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: धारूहेड़ा में 12.62 करोड़ से 7 वर्ष तक घर-घर से उठाया जाएगा कूड़ा

Tue, 10 Jun 2025 11:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


धारूहेड़ा। नगर पालिका की ओर से 12.62 करोड़ की लागत से डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने की व्यवस्था की जाएगी। इस राशि से सात वर्ष तक कूड़ा उठाया जाएगा। नगर पालिका ने इसके लिए टेंडर जारी कर दिया है।
नगर पालिका की ओर से जारी टेंडर के मुताबिक जिले में सूखा व गीले कचरे को अलग से डालना होगा और कचरे को कूड़ा निस्तारण केंद्र में भिजवाया जाएगा। इससे पहले कूड़ा उठान के लिए 7 वर्ष का टेंडर कभी नहीं छोड़ा गया था। इस साल ही यह प्रक्रिया शुरू की गई है।
विज्ञापन

वर्तमान में धारूहेड़ा में जगह-जगह गंदगी के ढेर देखने को मिल रहे हैं। उम्मीद की जा रही है कि टेंडर प्रक्रिया समाप्त होने के बाद वर्क आर्डर भी जल्द ही जारी कर दिया जाएगा।
रेवाड़ी और बावल में 7 वर्षों के लिए कूड़ा उठान का टेंडर जारी किया गया था। रेवाड़ी, बावल और धारूहेड़ा को मिलाकर इस बार से 7 वर्षों के लिए कूड़ा उठान का ठेका दिया जाएगा।
कई बार यह भी देखने को मिलता है कि जब टेंडर समाप्त हो जाता है तो दोबारा टेंडर जारी करने में काफी समय लग जाता है। संबंधित फर्मों से कामचलाऊं कार्य कराया जाता है। ऐसी स्थिति से निपटने के लिए सीधे 7 वर्षों के लिए टेंडर जारी किया गया है।


बावल में डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने के लिए करीब 7.95 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी। नगर पालिका की तरफ से टेंडर की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। जारी टेंडर के मुताबिक 7 वर्षों के लिए कूड़े का उठान किया जाएगा।
संबंधित फर्म को सूखा और गीले कूड़े को अलग करके डंपिंग साइट पर पहुंचाना होगा। वहीं, लंबे समय से बने हुए कूड़े के डंपिंग साइट को भी खत्म किया जाएगा। इस पर करीब 19.38 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी। संवाद



रेवाड़ी शहर में 43.61 करोड़ होंगे खर्च

रेवाड़ी शहर में भी डोर-टू-डोर कचरा उठाने के लिए 7 साल का कंपनी से करार किया गया है। कचरा उठाने के लिए करीब 43.61 करोड़ रुपये की राशि 7 सालों में खर्च की जाएगी। टेंडर जारी करने की स्वीकृति ऐसे समय में मिली है, जब पिछले दिनों पुरानी कूड़ा उठाने वाली एजेंसी की तरफ से पेमेंट का भुगतान न होने के कारण हड़ताल की गई थी। हड़ताल उसी दिन वापस ले ली गई थी। नगर परिषद की तरफ से कूड़ा रामसिंहपुरा डंपिंग यार्ड में छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन


वर्जन:

नगर पालिका की तरफ से कूड़ा उठान के लिए टेंडर जारी किया गया है। इस बार 7 वर्षों के लिए कूड़े का उठान करवाया जाएगा। -कंवर सिंह, चेयरमैन, नगर पालिका धारूहेड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें