फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: हाईवे के किनारे कचरे में लगाई आग, प्रदूषण से परेशानी बढ़ी

Wed, 14 Oct 2026 12:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
हाईवे किनारे कंपनियों के कचरे में लगाई आग। संवाद
विज्ञापन
धारूहेड़ा। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर गांव निखरी के नजदीक स्थित शनि मंदिर के पास मंगलवार को सर्विस लेन के किनारे कंपनियों से निकले कचरे में आग लगा दी गई। इससे आसपास के क्षेत्र में वायु प्रदूषण के चलते वाहन चालकों को परेशानी हुई। ग्रामीण रोहित व ललित ने बताया कि हाईवे के किनारे प्रतिदिन कूड़ा, प्लास्टिक और कंपनियों से निकलने वाला कचरा डाल जाता है। इसके बाद कचरे में आग लगा दी जाती है। इससे वातावरण प्रदूषित होता है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने संबंधित विभागों से मामले का संज्ञान लेकर हाईवे किनारे कचरा डालने और उसमें आग लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही नियमित निगरानी सुनिश्चित करने की अपील की, ताकि खुले में कचरा डालने और जलाने की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें