फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: भुगतान नहीं होने पर नहीं उठाया कूड़ा

Fri, 02 Jan 2026 12:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो: 19रेवाड़ी। महाराणा प्रताप चौक ​स्थित खाली स्थान पर खड़ी कूड़ा उठान में प्रयोग होने वा - फोटो : 1
विज्ञापन
रेवाड़ी। भुगतान नहीं होने के कारण ठेकेदार के सफाईकर्मचारियों ने नए वर्ष के पहले दिन डोर-टू-डोर कूड़ा नहीं उठाया जिससे शहर के वार्डों में घरों के सामने कूड़ा कचरा पड़ा रहा। इसके चलते लोगों को परेशानियों का समना करना पड़ा।
विज्ञापन

शहर में डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने की व्यवस्था की गई है। लंबे समय से इसका भुगतान नहीं किया जा रहा है। इसके चलते कूड़ा उठाने वाली एजेंसी के सफाईकर्मचारियों ने वीरवार को कूड़ा नहीं उठाया। कूड़ा नहीं उठने से कई स्थानों पर कचरे से दुर्गंध उठती रही। सुबह-सुबह कचरा नहीं उठने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
कई इलाकों में लोग मजबूरी में खाली प्लॉटों या सड़कों के किनारे कचरा डालते नजर आए, जिससे स्थिति और बिगड़ गई। खासतौर पर बाजार क्षेत्रों और घनी आबादी वाले इलाकों में इसका ज्यादा असर देखने को मिला। ठेकेदार को समय पर भुगतान न मिलने के कारण कर्मचारियों ने काम रोक दिया।
विज्ञापन

जब इस संबंध में ठेकेदार ने उच्च अधिकारियों को स्थिति से अवगत कराया, तब जाकर कर्मचारियों ने काम शुरू किया। हालांकि, इसके बावजूद व्यवस्था पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट सकी। कारण यह रहा कि डोर-टू-डोर कचरा उठाने के लिए केवल कुछ ही गाड़ियां भेजी गईं, जिससे सभी वार्डों को कवर नहीं किया जा सका।

नए टेंडर को दिसंबर 2025 में मिली थी सीएम की अनुमति
नए टेंडर को दिसंबर 2025 में सीएम की अनुमति मिली थी। वर्तमान में कचरा उठान का नया टेंडर प्रक्रिया में है। जब तक नया टेंडर पूरी तरह लागू नहीं होता, तब तक पुराने टेंडर के आधार पर ही कार्य किया जा रहा था। इसी बीच भुगतान को लेकर उत्पन्न हुई समस्या ने व्यवस्था को और कमजोर कर दिया। अधिकारियों का कहना है कि नए टेंडर को संबंधित स्तर पर अनुमति मिल चुकी है और जल्द ही इसके तहत कार्य शुरू कर दिया जाएगा। नए टेंडर के लागू होने के बाद कचरा उठान व्यवस्था में सुधार होने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें