बावल। रेलवे रोड स्थित पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में गांधी जयंती खेल महोत्सव 28 सितंबर से 2 अक्तूबर तक आयोजित किया जाएगा। इसमें कबड्डी, खो-खो, फुटबॉल, दौड़ समेत अन्य प्रतियोगिताएं होंगी।
गांधी जयंती खेल समिति के सदस्य मुकेश कुमार ने बताया कि 87वें खेल महोत्सव की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रतियोगिता में देश के अलग-अलग राज्यों की टीमें हिस्सा लेंगी। समिति ने खिलाड़ियों के ठहरने, खाने और पीने की व्यवस्था की है। मुख्य अतिथि एसडीएम मनोज कुमार होंगे। समापन के मुख्य अतिथि विधायक डॉ. कृष्ण कुमार होंगे।
फुटबॉल प्रतियोगिता में प्रथम विजेता टीम को 71 हजार रुपये और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा। द्वितीय विजेता टीम को 51 हजार रुपये और ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। कबड्डी प्रतियोगिता में 71 हजार रुपये का इनाम निर्धारित किया गया है, जिसमें देश के बड़े पहलवान हिस्सा लेंगे।
समिति ने आम जनता से अपील की है कि वे खेल महोत्सव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाएं। यह टूर्नामेंट लगातार 87 वर्षों से आयोजित किया जा रहा है। इसमें भारत केसरी तक के पहलवान प्रतिभा दिखा चुके हैं। इस पांच दिवसीय प्रतियोगिता में अलग-अलग प्रदेशों की टीमें भाग लेने पहुंच रही हैं।