फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: घर में पधारो गजानन जी...भजन पर झूमे श्रद्धालु

Tue, 10 Sep 2024 11:14 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। शहर की प्रमुख कॉलोनी टीपी स्कीम-9 में चल रहे गणेश उत्सव के दौरान घर में पधारो गजानन जी और अन्य भजन सुनकर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए। वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने अपनी प्रतिभा दिखाई।
विशिष्ट अतिथि एवं कॉलोनी की सम्मानित बुजुर्ग कौशल्या अग्रवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की। समिति के मीडिया प्रभारी गोपाल शर्मा ने बताया कि टीपी स्कीम कांप्लेक्स में भक्ति संगीत व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। तृषा गोयल ने कत्थक नृत्य की प्रस्तुति दी। कियारा आहुजा ने बुजुर्गों का सम्मान करने का संदेश दिया। ओजस्वी, छवि, प्रियांशी, रिधिमा, मीनल, मेहर, अक्ष व आरव ने नृत्य प्रस्तुत किया।
विज्ञापन


तनिषा आर्ट ग्रुप के कलाकारों ने घर में पधारो गजानन जी म्हारे घर में... शिव की आंखों का तारा गौरा का राजदुलारा...आदि भजन पर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए। समिति संरक्षक सतीश अग्रवाल, प्रधान मुकेश अग्रवाल, उपप्रधान अनिल सैनी, सचिव मनोज गोयल, सहसचिव अजय सहगल, कोषाध्यक्ष बलवंत सिंह, सह कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश तनेजा, समिति सदस्य शरद गोयल, योगेश अग्रवाल, मनीष बंसल, संजय गोयल, पंकज कौशिक, नंदलाल जी, इंदर अरोड़ा, प्रवीण सचदेवा, संजय कालरा, सुनील माटा, प्रेम गेरा, नीरज मेहंदीरत्ता आदि ने प्रतिभागी बच्चों को सम्मानित किया।
विज्ञापन


-

कौन बनेगा भाग्यशाली का आयोजन आज

गणपति उत्सव के दौरान कौन बनेगा करोड़पति की तर्ज पर कौन बनेगा भाग्यशाली का आयोजन 11 सितंबर को किया जाएगा। इसको लेकर लोगों में उत्साह है। इसमें रामचरितमानस पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता चार श्रेणियों में होगी। किशोर बच्चों के साथ युवा, अधेड़ एवं वरिष्ठ नागरिक प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें