शहर के नंदरामपुर बास रोड स्थित विकास नगर में एक फर्नीचर की दुकान मे वीरवार दोपहर आग लग गई। धारूहेड़ा तथा भिवाड़ी की दो दमकलों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग में लगभग पांच लाख का नुकसान होने का अनुमान है। आग के कारणों का अभी तक पता नहीं लग पाया है।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर के नंदरामपुर बास रोड स्थित विकास नगर मे आनंद फर्नीचर की दुकान है। दोपहर लगभग तीन बजे दुकान में अचानक आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि थोड़ी ही देर में दुकान का सामान धूं धूं करके जलने लगे। आनन-फानन में धारूहेड़ा और भिवाड़ी से दमकलों को बुलाया गया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग के कारणों का अभी तक पता नहीं लग पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।