रेवाड़ी। विधानसभा चुनाव को लेकर एफएसटी व एसएसटी टीम सक्रिय हो गई है। एसएसटी टीम नाकाबंदी कर अवैध शराब व नकदी को ले जाने पर नजर रख रही है। एसएसटी टीम बावल विधानसभा क्षेत्र के गढ़ी बोलनी, खंडौड़ा बॉर्डर, जयसिंहपुर खेड़ा बॉर्डर, कोसली विधानसभा क्षेत्र के भड़फ बॉर्डर, कारोली मोड़, गुरावड़ा बॉर्डर और रेवाड़ी विधानसभा क्षेत्र के आकेड़ा मोड़, भिवाड़ी रोड़, चिल्हड़ में नाके लगाकर आने-जाने वाले वाहनों की तलाशी ले रही है। जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक मीणा ने बताया कि नाकाबंदी कर वाहनों पर नजर रखी जा रही है। वाहनों की गहनता से जांच की जा रही है। चेकिंग बैरियर भी लगाए गए हैं जहां पर 24 घंटे जांच व निगरानी रखी जा रही है। संवाद