कोसली। क्षेत्र की भोगल बस्ती में एक मकान का ताला तोड़कर चोर 2 लाख रुपये के सोना-चांदी के आभूषण उठा ले गए। पुलिस को दी शिकायत में गांव धनिया हाल भोगल बस्ती निवासी दुष्यंत ने बताया कि वीरवार को उसकी लड़की की तबीयत खराब हो गई थी। उसके इलाज के लिए वह गांव पटौदी गया था। लौटने पर देखा कि मेन गेट का ताला टूटा हुआ है और मकान से चार गले के सोने के हार, 4 सोने की अंगूठी, 5 चांदी की अंगूठी, 4 चांदी की पाजेब, 1 कान का झुमका आदि आभूषण गायब थे। पीड़िता के मुताबिक, चोरी हुए आभूषण की कीमत 2 लाख रुपये है। कोसली थाना पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद