फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से 23 सेंटरों पर होगा युवाओं समेत अन्य का टीकाकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। कोरोना से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने रविवार से 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाने का कार्य शुरू कर दिया है। बीती रात रेवाड़ी जिले को 12 हजार डोज की खेप प्राप्त हुई थी।
विज्ञापन

रविवार को रेवाड़ी नागरिक अस्पताल सेक्टर चार, हुडा डिस्पेंशरी, धारूहेड़ा, बावल व संगवाड़ी में टीका लगाने कार्य किया गया। सोमवार से 23 सरकारी अस्पतालों में टीकाकरण होगा। इसमें पीएचसी व सीएचसी शामिल हैं। टीकाकरण केन्द्रों पर एक दिन में सौ-सौ टीके ही लगाए जाएंगे। डिप्टी सिविल सर्जन व नोडल अधिकारी डॉ. अशोक ने बताया कि टीका लगवाने के लिए कुछ खाकर ही आएं। सरकार द्वारा जारी पोर्टल या फिर आरोग्य सेतु एप के माध्यम से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है। रजिस्ट्रेशन के बिना टीका नहीं लगाया जाएगा। रजिस्ट्रेशन का प्रिंट और आधार कार्ड साथ लेकर जाना होगा। पंजीकरण के समय ही उनको अप्वाइंटमेंट मिलेगा कि किस केंद्र पर कब और कितने समय के दौरान पहुंचना है। जिले में 18 से ऊपर और 45 से कम आयु के बीच के लोगों को टीके लगाए जाएंगे। कोरोना संक्रमण को लेकर काफी संख्या में लोग सेंटरों पर टीका लगवाने पहुंच रहे हैं।
ऐसे करें अपना पंजीकरण
पोर्टल पर पहले रजिस्टर के ऑप्शन पर क्लिक करें व मोबाइल नंबर डालें। मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा। यह पासवर्ड डालें और वेरिफाई का बटन दबाएं। इसके बाद रजिस्ट्रेशन पेज खुल जाएगा। इसमें एक या अधिक सदस्यों का रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है। नाम, पता और आधार या अन्य आईडी नंबर से आसानी से रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है। रजिस्ट्रेशन के बाद शेड्यूल का विकल्प दिखेगा। उस पर क्लिक करके किस अस्पताल में और किस समय टीका लगवाना चाहते हैं, उसकी डिटेल भरें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें