फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों की हिचकिचाहट दूर करने में फेल रही फ्री रजिस्ट्रेशन डेस्क

Mon, 01 May 2017 12:37 AM IST
rewari
विज्ञापन
विज्ञापन
थाने आने की हिचकिचाहट दूर करने के लिए शहर में बनी फ्री रजिस्ट्रेशन डेस्क की व्यवस्था पूरी तरह फेल है। जिले के 13 थानों में यह डेस्क लगाई तो जरूर गई थी, लेकिन इन डेस्कों में कोई पुलिस कर्मचारी बैठा शायद ही दिखाई देता है। ऐसे में पुलिस की इस व्यवस्था पर सवालिया निशान लगना लाजमी है। वहीं इस बाबत संबंधित पुलिस अधिकारी का कहना है कि जल्द ही व्यवस्था सुचारु की जाएगी।      
विज्ञापन

लोगों की भयमुक्त गुहार सुनकर जल्द न्याय के लिए चार महीने पहले फ्री रजिस्ट्रेशन डेस्क की शुरूआत की गई थी। शहर के ही सिटी थाना, मॉडल टाउन थाना, सदर थाना समेत हर थाने में यह डेस्क लगाई गई थी। सर्दी के शुरुआती दिनों में तो कुछ हद तक फ्री रजिस्ट्रेशन डेस्क पर पुलिसकर्मियों ने सुनवाई की। लेकिन बाद में सारी व्यवस्था फेल हो गई। इस रजिस्ट्रेशन के लिए भी किसी तरह का शुल्क भी नहीं था।  मामले में पुलिसकर्मियों से बात की गई तो उन्होंने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि फ्री रजिस्ट्रेशन डेस्क जहां लगाई गई थीं, वहां इस समय तेज धूप रहती है। ऐसे में इस मौसम में इन डेस्क पर बैठकर काम करना किसी भी सूरत में मुमकिन नहीं है। हालांकि जगह बदलने की बात पर पुलिसकर्मी चुप्पी साध लेते हैं।      
----------      
फ्री रजिस्ट्रेशन डेस्क लोगों की शिकायत के लिए थाने में आने के लिए होने वाली हिचकिचाहट दूर करने के लिए है। इस बाबत सभी थाना अधिकारियों को पुलिसकर्मी तैनात करने के लिए कहा जाएगा।    - मो.जमाल, डीएसपी, रेवाड़ी 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें