फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठगों ने ऑनलाइन निकाले खाते से 1.72 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
कोसली थाना क्षेत्र के गांव नेहरूगढ़ निवासी एक खाद बीज विक्रेता के बैंक खाते से बदमाशों ने ऑन लाइन शॉपिंग कर एक लाख 72 हजार रुपये निकाल लिए। बुधवार शाम को करीब साढे सात बजे पीड़ित के मोबाइल में ट्रांजेक्शन होने का मैसेज आने के बाद उसके साथ हुई ठगी की जानकारी मिली, जिससे उसके पैरा की जमीन खिसक गई। गुरुवार को उसने बैंक अधिकारियों व पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कोसली क्षेत्र के गांव नेहरूगढ़ निवासी रणजीत सिंह अपने गांव में ही खाद-बीज की दुकान चलाता है। बुधवार को शाम को करीब साढे सात बजे उसके मोबाइल में मैसेज आया कि उसके बैंक खाते से करीब छह ट्रांजेक्शन कर एक लाख 72 हजार रुपये की नकदी निकाल ली गई है। उसके खाते में इतने ही रुपये थे। खाते से सारी नकदी निकाले जाने के मैसेज से उसके पैरों तले से जमीन खिसक गई। उसने वीरवार को बैंक अधिकारियों व पुलिस थाना में संपर्क कर घटना ककी जानकारी दी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पीड़ित रणजीत ने बताया कि उसके पास न तो किसी को फोन आया और न ही उसने किसी को खाता नंबर या एटीएम का पिन नंबर बताया उसके बाद भी उसके खाते से नकदी साफ हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें