फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: कीमती जमीन में हिस्सेदारी के नाम पर 25 लाख रुपये की ठगी, मामला दर्ज

Fri, 24 Mar 2023 12:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। शहर के कानोड़ गेट पर कीमती जमीन में 20 प्रतिशत की हिस्सेदारी डालने के नाम पर गैस एजेंसी संचालक से गुरुग्राम निवासी महिला सहित दो लोगों ने 25 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित ने पैसे मांगे तो आरोपियों ने उसे दुष्कर्म के झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। गुरुग्राम सदर थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है।
भिवानी जिले के गांव गानेहरू निवासी सुरेंद्र सिंह गैस एजेंसी संचालक हैं। सुरेन्द्र ने बताया कि दादरी जिले के गांव रणकोली निवासी अमित से करीब एक साल पहले उसकी मुलाकात हुई थी। उसने बताया कि गुरुग्राम के सेक्टर-38 में रहने वाली नीतू शर्मा बहन रेवाड़ी के कानोड़ गेट पर बेशकीमती जमीन खरीद रही है। इस जमीन में काफी अच्छा मुनाफा होगा। अगर वह कहेगा तो उसकी हिस्सेदारी डलवा देगा। सुरेंद्र सिंह ने बताया कि इसके बाद आरोपी अमित उसे जमीन दिखाने रेवाड़ी के कानोड़ गेट पर लेकर आया। यहां से वह सीधे गुरुग्राम में नीतू शर्मा के घर पर गए। जहां उनके बीच 20 प्रतिशत की हिस्सेदारी का सौदा तय हुआ। बताया कि उसके बाद उसने 25 लाख रुपये नकद बतौर हिस्सेदारी नीतू शर्मा को दिए। काफी दिन बीत जाने के बाद जब सुरेंद्र ने जमीन के एग्रीमेंट से संबंधित जानकारी नीतू से मांगी तो उसने कहा कि जल्द ही जमीन की रजिस्ट्री होने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरेंद्र ने आरोप लगाया कि नीतू शर्मा ने उसे जमीन की रजिस्ट्री के समय बुलाने की बात की थी लेकिन उसने किसी तरह की कोई जानकारी नहीं दी। अप्रैल 2022 में वह नीतू के घर गए तो उसने 20 मई को रजिस्ट्री होने की बात कही लेकिन इस बार भी उसे कोई सूचना नहीं दी तो वह सीधे नीतू शर्मा के घर पहुंच गए। आरोप है कि नीतू शर्मा ने ना केवल सुरेंद्र व उसके साथियों को धमकाया, बल्कि पैसे देने से मना कर दिया। इतना ही नहीं आरोपी ने उसे रेप के झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। सुरेंद्र ने जानकारी जुटाई तो पता चला कि नीतू और अमित धोखाधड़ी करते है। अमित पर पहले भी चंडीगढ़ में धोखाधड़ी का मामला दर्ज है। इसके बाद उसने गुरुग्राम सदर थाना में शिकायत दी। सदर पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें