संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। शहर स्थित अमनगनी में एक व्यक्ति का बैंक खाता स्थानांतरित करने के नाम पर 2 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई।
पुलिस को दी शिकायत में शहर स्थित अमनगनी निवासी अशोक कुमार ने बताया कि दिल्ली के द्वारका स्थित एक बैंक में उनका खाता है। 31 अगस्त को उन्होंने अपना खाता दिल्ली से रेवाड़ी बैंक की शाखा में ट्रांसफर करने के लिए गूगल से टोल फ्री नंबर निकाल कर फोन किया। उनको एक एप डाउनलोड करने के लिए कहा गया। एप डाउनलोड करने पर 2 लाख रुपये निकाल लिए गए। धोखाधड़ी की जनाकारी होने पर साइबर थाने में शिकायत दी। पुलिस ने केस दर्ज किया है।