फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: नेशनल बॉक्सिंग में रिया ने जीता रजत पदक

Mon, 16 Sep 2024 04:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 17रेवाड़ी। विजेता रिया
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कोसली। गांव सुधराना की रिया ने नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में रजत पदक जीता है। रिया ने झांसी में केंद्रीय विद्यालय संगठन की ओर से आयोजित 53वीं नेशनल बॉक्सिंग चैंपियन प्रतियोगिता में यह पदक हासिल किया।
विज्ञापन

पिता संदीप यादव व मां मंजू ने बताया कि रिया ने अंडर 17 वेट 40 से 42 भार वर्ग में भाग लेकर इलाके का नाम रोशन किया है। इससे पहले अंबाला में आयोजित स्टेट चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता था। इसके बाद वह नेशनल के लिए चयनित हुई थी। रिया केंद्रीय विद्यालय भाकली में 11वीं कक्षा की छात्रा है। उसकी इस सफलता पर केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य सुभाष चंद्र, राजीव गांधी खेल स्टेडियम की कोच ममता, स्पोर्ट्स टीचर महेंद्र, सूबेदार नित्यानंद, राजसिंह, भगत डीके सुधारना, आरसी दहिया, पूर्व सरपंच ब्रह्म प्रकाश, पिंकी देवी, संजू सरपंच ने शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें