रेवाड़ी। गांव करनावास में एक जमीन के सौदे में 2 करोड़ 75 लाख रुपये की धोखाधड़ी के आरोप लगाए गए हैं। पुलिस को दी शिकायत में द्वारका दिल्ली निवासी कविता ने बताया कि गांव करनावास में 3 कनाल 8 मरला जमीन की वह मालकिन हैं। गांव काठूवास निवासी ने उसकी जमीन खरीदने का सौदा किया था। पीड़िता ने बताया कि कुल सौदा 2 करोड़ 75 लाख रुपये में तय किया गया था। पीड़िता ने अब मॉडल टाउन थाना पुलिस को शिकायत दी है। इस मामले में पुलिस ने तीन नामजद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।