फोटो: 5रेवाड़ी। गलत लेन ड्राइविंग के तहत लोगों के चालान करते पुलिसकर्मी। स्रोत: पुलिस
रेवाड़ी। जिला पुलिस ने रविवार को अभियान चलाकर गलत लेन ड्राइविंग करने के आरोप में 4 वाहन जब्त किए जबकि 11 वाहनों के चालान काटे गए। पुलिस अधीक्षक गौरव राजपुरोहित ने सड़क सुरक्षा के लिए यातायात नियमों का पालन कराने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया है। कहा है कि गलत लेन ड्राइविंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। इस अभियान के दौरान पुलिस ने गलत लेन ड्राइविंग कर रहे वाहन चालकों को बताया कि ये गलत है, सही लेन और सही दिशा में वाहन चलाएं। गलत लेन व दिशा में वाहन चलाना हादसे को निमंत्रण देना है। सुरक्षित चलें, सुरक्षित रहें। रेवाड़ी पुलिस द्वारा इस प्रकार के अभियान समय समय पर आगे चलाए जाएंगे। संवाद