रेवाड़ी। पुलिस को दी शिकायत में गांव बुडौली निवासी रामकिशन ने बताया कि शनिवार को वह झज्जर चौक पर दवाई लेकर नाईवाली चौक पर घर जाने के लिए किसी वाहन का इंतजार कर रहा था। दोपहर करीब 12 बजे वहां पर एक बाइक सवार युवक ने घर छोड़ने की बात कह बाइक पर बैठा लिया। कुछ दूर जाने के बाद उसने बाइक रोक कर उसके पास से करीब 4 हजार रुपये व एक मोबाइल फोन छीनकर मौके से फरार हो गया। भाड़ावास चौकी में मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। संवाद