रेवाड़ी। शहर के मॉडल टाउन स्थित गांधी चौक के निकट लायंस क्लब में दो दिवसीय 19वीं जिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप 19 व 20 अप्रैल को होगी। क्लब अध्यक्ष सत्यपाल धूपिया ने बताया कि 19 अप्रैल को सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक रजिस्ट्रेशन होंगे। 20 अप्रैल को सुबह 9 बजे प्रतियोगिता शुरू होगी। शाम 5 बजे से पुरस्कार वितरण किए जाएंगे। संवाद