फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: कृष्ण डिग्री कॉलेज के चार खिलाड़ी ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के लिए चयनित

Wed, 30 Sep 2026 11:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
जीत हासिल करने पर खुशी जाहिर करते खिलाड़ी। कोच
विज्ञापन
कोसली। इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी गेम्स के चयन ट्रायल में कृष्ण डिग्री कॉलेज कोसली के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया। कॉलेज के चार खिलाड़ियों ने विभिन्न खेल स्पर्धाओं में प्रथम स्थान हासिल किया। इन सभी खिलाड़ियों का चयन ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के लिए किया गया।
विज्ञापन

कॉलेज की छात्रा काजल, बीए द्वितीय वर्ष, ने तलवारबाजी (फेंसिंग) स्पर्धा में शानदार खेल कौशल, फुर्ती और आत्मविश्वास का प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं बीएससी द्वितीय वर्ष के छात्र कुणाल ने बैडमिंटन पुरुष सिंगल्स में बेहतरीन प्रदर्शन कर पहला स्थान हासिल किया।
बैडमिंटन डबल्स स्पर्धा में एमएससी केमिस्ट्री द्वितीय वर्ष के छात्र जतिन कुमार और बीसीए द्वितीय वर्ष के छात्र हर्ष की जोड़ी ने शानदार तालमेल, अनुशासन और खेल रणनीति का प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। चारों खिलाड़ियों का चयन अब ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के लिए हुआ है।
विज्ञापन

खिलाड़ियों की सफलता में कॉलेज के डीपीई सतपाल का मार्गदर्शन और प्रशिक्षण महत्वपूर्ण रहा। उन्होंने खिलाड़ियों को नियमित अभ्यास, अनुशासन और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। विश्वविद्यालय स्तर के चयन ट्रायल में खिलाड़ियों ने उनके मार्गदर्शन में अपनी प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इस उपलब्धि पर कॉलेज के डीन ओमबीर सिंह तंवर, डायरेक्टर डॉ. रितेश कुमार और डीपीई सतपाल ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें