कोसली। थाना रोहड़ाई पुलिस ने जुआ खेलते चार आरोपियों गांव कन्हौरी निवासी हवा सिंह, जलकरण, सुरेंद्र और बिजेंद्र को गिरफ्तार किया है। 7 मई को पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव कन्हौरी चौपाल के पास कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। इसके बाद पुलिस टीम ने छापा डालकर ताश के पत्ते व 27,960 रुपये के साथ आरोपियों को गिरफ्तार किया।