फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: सुपर-100 में चयनित चार विद्यार्थी स्वर्ण पदक से सम्मानित

Sat, 09 May 2026 12:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विद्यार्थियों को सम्मानित करते प्राचार्य विनोद कुमार। स्रोत : स्कूल
विज्ञापन
रेवाड़ी। सुपर-100 की परीक्षा में चयनित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के चार विद्यार्थियों हिमांशु, जतिन, खुशवंत और मोहन को विद्यालय में आयोजित समारोह में स्वर्ण पदक प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस दौरान प्राचार्य विनोद कुमार यादव विद्यार्थियों के माता-पिता को शुभकामनाएं दीं। प्राचार्य ने कहा कि विद्यार्थियों की यह सफलता विद्यालय के लिए गर्व की बात है। नम्रता सचदेवा ने कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत और अनुशासन ने यह मुकाम दिलाया है। सुपर-100 में विद्यार्थियों का चयन अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक है। मनोज कुमार वशिष्ठ ने कहा कि यह सम्मान विद्यार्थियों की मेहनत के साथ-साथ अभिभावकों के त्याग और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। इस अवसर पर जितेंद्र दखोरा, विकास, भूपेंद्र, कोमल, राजेश यादव और अशोक बेरवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें