रेवाड़ी। पुलिस ने अवैध रूप से शराब बेचने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीमों ने विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर आरोपियों के कब्जे से कुल 78 बोतल देशी शराब बरामद की है। एसपी कार्यालय की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार थाना कोसली पुलिस टीम ने गांव कोसली निवासी आरोपी अनिल कुमार को 13 बोतल देशी शराब सहित गिफ्तार किया है। संवाद